Tapovan will witness the organisation of the first Commonwealth Parliamentary Conference: Kuldeep Singh Pathania
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई को धर्मशाला स्थित तपोवन भवन प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के आयोजन का गवाह बन इतिहास रचेगा। पठानियां ने कहा कि देश का प्रथम राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन वर्ष 1921 में शिमला में आयोजित किया गया था जबकि वर्ष 2021 में इसका शताब्दी समारोह भी शिमला में आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ का आयोजन 30 जून व 1 जुलाई को तपोवन भवन धर्मशाला में किया जा रहा है।
कुलदीप सिंह पठानियां ने ये बात आज शिमला से धर्मशाला पहुंचकर तपोवन विधान सभा परिसर में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कही।
पठानियां ने कहा कि राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ का शुभारम्भ करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत के अध्यक्ष ओम बिरला 30 जून को प्रात: धर्मशाला पहुँच रहे हैं। उदघाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , https://tatkalsamachar.com/kangra-newsconference-kuldeep-singh-pathania/ राज्य सभा के उप- सभापति श्री हरिवंश, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र -॥ में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पँजाब विधान सभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवाँ तथा जम्मू- कश्मीर विधान सभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठीर शामिल होंगे जबकि विशेष आमंत्रित अतिथियों में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, तेलंगाना विधान सभा परिषद अध्यक्ष गुत्या सुकेन्द्र रेड्डी, तेलंगाना विधान सभा अध्यक्ष गदम प्रसाद कुमार, कर्नाटका विधान सभा अध्यक्ष यू0टी0 खादिर फरीद भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त इन सभी राज्यों से विधान सभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा विधायकगण भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राज्य सभा महासचिव पी0सी0 मोदी, लोक सभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा इस सम्मेलन में भाग ले रहे सभी राज्यों के सचिव भी शामिल होंगे।
पठानियां ने कहा कि सम्मेलन का समापन समारोह 1 जुलाई को 3:00 बजे होगा तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे जबकि इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सभा उप-सभापति श्री हरिवंश तथा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर शामिल होंगे।
पठानियां ने कहा कि सम्मेलन के आयोजन सम्बन्धी तैयारियाँ तथा अतिथियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सभी राज्य सभा तथा लोक सभा सदस्य को भी आमंत्रित किया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश के मंत्रीमण्डल के सभी सदस्य तथा विधान सभा सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। उन्होने कहा कि सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक –चौबंद रहेगी तथा किसी भी आगंतुक को प्रवेश नहीं मिलेगा।
उन्होने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि जिन्हें विधान सभा सचिवालय से पास जारी होगा, सम्मेलन के शुभारम्भ तथा समापन समारोह की कवरेज करेंगे तथा सम्मेलन के सत्र के दौरान प्रवेश पूर्णतय: प्रतिबन्धित रहेगा।
मुख्यमंत्री का झूठे, उन पर मंत्री भी नहीं करते यकीन, ममता बनर्जी जैसी है सुक्खू…
मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…
आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…
Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…