Application for vacant Anganwadi posts in Hamirpur till July 21
बाल विकास परियोजना हमीरपुर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 21 जुलाई शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सीडीपीओ संजय गर्ग ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र-2ए में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। जबकि, आंगनवाड़ी केंद्र झलवाणी, ठाणा-1, दुगनेड़ी, बड्डू और बल्ह-1 में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
सीडीपीओ ने बताया कि आवेदक की आयु 21 जुलाई 2025 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवारhttps://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-applictions-of-vacancies/ सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आवेदक कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
सीडीपीओ ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक, आंगनवाड़ी कर्मचारी, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर या उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका और शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता के लिए 2 अंक, एससी, एसटी या ओबीसी के 2 अंक, एकल नारी के लिए 3 अंक, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने के लिए 2 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।
दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 25 जुलाई को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, नगर निगम कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता हैे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…