Kangra News :- जिला रेडक्राॅस सोसायटी ने लगाया रक्त दान शिविर

 जिला रेडक्राॅस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शिव मन्दिर, डल लेक, धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक भगवान बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट, वीरता के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

    इस कार्यक्रम का शुभारंभ साधना नेपाली, वयोवृद्ध वरिष्ठ आजीवन सदस्या,https://tatkalsamachar.com/kangra-news-red-cross-society/ जिला रेडक्राॅस सोसायटी के कर कमलों से किया गया । इस शिविर में 30 रक्तदानियों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदानियों को सोसायटी द्वारा मुख्यातिथि से रक्तदाता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये ।

    इस अवसर पर सचिव, जिला रेडक्राॅस सोसायटी, धर्मशाला ने  कहा   कि अस्पतालों में हमेशा रक्त की कमी बनी रहती है तथा कई लोगों को रक्त न मिल पाने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होनें युवाओं एवं रक्तदानियों से आग्रह कि वे अधिक से अधिक अपना रक्तदान करें तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें तथा रक्तदान करने के लाभ पर भी प्रकाश डाला ।  

    इस अवसर पर साकार महिला मंडल, तोतारानी, रेडक्राॅस के पैट्रन सदस्या, उप पैट्रन सदस्या, आजीवन सदस्या, ओपी शर्मा सचिव, जिला रेडक्राॅस सोसायटी, धर्मशाला, रेडक्राॅस के कर्मचारिगण तथा स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे । 

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago