Special event will be held in Dharamshala on National Voter's Day
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के साथ मतदाताओं को मतदान के महत्व और सहभागिता को लेकर जागरूक करने को विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-educational-institutions/ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कार्यक्रम आयोजन को लेकर गुरुवार को अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला के राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम पूर्वाहन् 11.45 पर आरंभ होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास रहेंगे। गीत संगीत, एकांकी, नाटकों के मंचन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया जाएगा।
बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…