Indra Dutt Lakhanpal summoned the officials to outline the plans of Badsar area
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वीरवार को बड़सर के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए योजनाओं पर व्यापक चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वृहद विजन एवं विकासात्मक योजनाओं का खाका तैयार करें। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा और बड़सर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से प्राप्त विकासात्मक योजनाओं के प्रारूप के आधार पर वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। https://www.tatkalsamachar.com/kangra-national-voters-day/ उन्होंने बताया कि विधायक प्राथमिकताओं की बैठक के दौरान ये सभी योजनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी और आगामी बजट में इनके लिए वित्तीय प्रावधान करवाया जाएगा।
इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को वृहद एवं दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई लंबित विकास कार्यों को भी गति प्रदान की जाएगी।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…