Kangra : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ खुशहाल चंद शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को खेलों का महत्व बताते सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण बताया । इसके साथ ही तन्मयता से जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने के लिए छात्रों का उत्साह बढ़ाया । उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 1500 मीटर (पुरूष वर्ग) फाइनल में राकेश कुमार, समीर, अमन कुमार ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-airforce-agniveer/ पंद्रह सौ मीटर फाइनल में भोली बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, मीना ठाकुर बीए. प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं शबनम धीमान बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर (पुरुष) फाइनल में अभिषेक कुमार, नीरज ,रोहित कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।800 मीटर फाइनल में  महक, मीना, शबनम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । शॉट पुट में नेहा ठाकुर, काजल मीणा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शॉट पुट (पुरुष) में कने, पुनीत और मनीष ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में महक ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय और मीना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।100 मीटर (पुरुष) मे अकृत, अवंतिक एवं अपूर्व ने पहला, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप (महिला वर्ग) में महक, कृतिका और चांदनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।  हाई जंप (पुरुष वर्ग) में साहिल कौशल ने प्रथम, सुशांत राणा ने द्वितीय और अभय शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस और रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। महिला वर्ग में महक को एवं पुरुष वर्ग में अकृत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनपी गुलेरिया जिला युवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और उनका हौसला बढ़ाया।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago