online registration for air force agniveer recruitment till 23
अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के लिए होने वाली अग्निवीरों की भर्ती हेतु 23 नवंबर सायं 5 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 तक जन्में अविवाहित महिला एवं पुुरुष उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह ऑनलाइन पंजीकरण agnipathvayu.cdac.inअग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉटइन पर किया जा सकता है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर रखी गई है।
आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी के साथ बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में उसके कम से कम 50 अंक हो। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलॉजी और आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-swachh-bharat/ 50 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र हैं। साइंस के अलावा अन्य विषयों में भी कुल 50 प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास युवा भी भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं 18 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए agnipathvayu.cdac.in अग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…