[metadata element = “date”]
बॉलीवुड ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बनीं रहती हैं. सुशांत केस में मुखर हुईं कंगना बॉलीवुड की पोल-पट्टी खोल रही हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि शिवसेना नेता संजय राउत से उन्हें खुलेआम धमकियां मिल रही हैं. मुंबई वापस न आने की धमकियों के बीच कंगना ने फिर एक ट्वीट किया है और धमकी देने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बताया कि वह मुंबई वापस आ रही हैं.
कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया और लिखा- ‘मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुझे मुंबई वापस नहीं आना, इसलिए मैंने ये फैसला किया है मैं अब 9 सितंबर मुंबई वापस जाउंगी. मैं वो समय भी शेयर करूंगी जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले’. इसके साथ उन्होंने एक स्माइली भी शेयर की है.
कंगना का ये बयान तब आया था जब संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा था और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना ‘शर्मनाक’ है. राउत ने लिखा, ‘हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई न आएं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…