धर्मगुरु दलाईलामा पर आतंकी हमले की साज़िश के बाद अब धर्मशाला में अलर्ट

[metadata element = “date”]

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा पर कथित आतंकी हमला करने की नापाक साज़िश के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी हलचल बढ़ चुकी है. यहां पर सुरक्षा एंजेसियां सतर्क हो गई हैं.

बताया जा रहा है कि कर्नाटक और केंद्र की जांच एजेंसियों ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकवादी जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर के साथ कथित संबंधों के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कौसर ने दिसंबर-2019 में तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा पर उनकी मुंडगोड यात्रा के दौरान कथित तौर पर आतंकी हमले की योजना बनाई थी.

रिपोर्ट में कर्नाटक पुलिस के हवाले से कहा गया कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा के चलते कौसर बौद्ध समुदाय को निशाना बनाना चाहता है. सिरसी के पास बसा मुंडगोड देश की बड़ी तिब्बती शरणार्थी बस्तियों में से एक है. दलाईलामा दिसंबर 2019 में 2 सप्ताह के धार्मिक कार्यक्रम के तहत पिछले साल दिसंबर में यहां आए थे. इस दौरान आतंकी हमले की योजना बनाई गई थी.

दिल्ली में गिरफ्तार चीनी नागरिक के तिब्बती धर्मगुरु की जासूसी में शामिल होने के खुलासे के बाद मैक्लोडगंज में दलाईलामा आवास के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago