[metadata element = “date”]
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल आज जारी किया जाएगा. IPL में सिर्फ 2 हफ्ते का ही समय बच हुआ है,बता दें कि इससे पहले IPL शेड्यूल को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे कि आखिर BCCI इसे जारी करने में इतना विलंब क्यों कर रहा है जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने प्लान तैयार करेंगी. इससे पहले शनिवार को IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा था कि IPL का शेड्यूल रविवार यानी 6 सितंबर को जारी किया जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ हो सकता है.
BCCI के सूत्रों के अनुसार उद्घाटन मैच में बदलाव की कोई योजना नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल के 13वें संस्करण की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की अगुवाई वालों टीमों के बीच मुकाबले से करने वाला है. पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस है, जबकि उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही थी.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…