हिमाचल के धर्मशाला में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी खोली जाएगी। नवंबर में इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ करार करने जा रही है।स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ जल्द ही एमओयू साइन कर लिया जाएगा। साइना की देखरेख में प्रदेश में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग आजकल एमओयू करने की तैयारियों में जुटा हुआ है।
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में बताया कि कोविड-19 के चलते प्रदेश में खेल गतिविधियां बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
इन्हें पटरी पर लाने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में इंटरनेशनल बैडमिंटन अकादमी खोलने का फैसला लिया है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…