Categories: Blog

बिलासपुर: किसान आर्थिकी में सुधार लाने के लिए खेती-बाडी, पशु पालन और बागवानी में रूचि लें – राजिन्द्र गर्ग

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने पशु चिकित्सालय उपमण्डल घुमारवीं में विभिन्न पंचायतों के पशु पालकों को बकरी चारे के 65 बैग और 11 मिनी किटें डेयरी किसानों को वितरित की।

कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालकों के कल्याणकारी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने पशु पालकों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों की बेहतरी के लिए शून्य बजट खेती और देसी गायों के पालन पर बल दिया। उन्होंने किसानों को अपनी आर्थिकी में सुधार लाने के लिए खेती-बाडी, पशु पालन और बागवानी में रूचि लेने की सलाह दी।


वरिष्ठ बैटरनरी अधिकारी डाॅ. के.एल. शर्मा ने पशु पालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आर्थिकी में सुधार लाने तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का आग्रह किया।  

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago