Categories: Blog

एकीकृत बाल विकास योजना की खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक 1 से 15 मार्च तक

उपण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान की अध्यक्षता में गत दिवस कण्डाघाट में एकीकृत बाल विकास योजना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए गठित खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं के लाभ घर-घर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों की नवीनतम स्थिति पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों में चल रहे हैं, उन्हें नजदीकी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवनों में स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें ताकि नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं तथा वातावरण उपलब्ध हो सके।
बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम तथा द्वितीय घटक में वर्ष 2020-21 में 298 पात्र लाभार्थियों को 7.16 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
बैठक में बेटी है अनमोलन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, महिलाओं के उत्थान के लिए स्वरोजगार योजना, बेटी है अनमोल, सशक्त महिला योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए मुहिम अभियान पर भी चर्चा की गई। मुहिम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य, विधिक, आय सृजन गतिविधियों, कौशल विकास, वित्तीय सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की जा रही है।  
बैठक में पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के अंतर्गत शून्य से 6 वर्ष आयु के बच्चों के छोटे कद को कम करने, पोषण की कमी के कारण वजन की कमी की समस्या में कमी लाने, रक्त की समस्या में कमी लाने तथा किशोरियों एवं महिलाओं में रक्त की कमी की समस्या को कम करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को योजना के तहत दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा गया ताकि वर्ष, 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।
बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम मार्च से 15 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।
  बैठक में ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान रविंद्र कौर, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एसईबीपीओ मंजूला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाएं उपस्थित थीं।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago