उद्योग मंत्री ने कामगारों से भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण का आग्रह किया

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां प्रदेश में कार्यरत कामगारों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाएं ताकि बोर्ड के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 72,857 मनरेगा कामगारों तथा 50,176 अन्य सन्निर्माण कामगारों को पंजीकृत किया गया है जिनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 139.45 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विपरित परिस्थितियों में पंजीकृत कामगारों को सहायता देने के दृष्टिगत कामगारों के बैंक खातों में दो-दो हजार स्थानांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह बोर्ड द्वारा 1,26,039 पंजीकृत कामगारों के बैंक खातों में 49.46 करोड़ रूपये की राशि जमा की गई। उन्होंने कहा कि कामगार बोर्ड के माध्यम से श्रम विभाग ने मजदूरों के लिए शिविर आयोजित किए जिनमें उनकी आवश्यकतानुसार इंडक्शन कुकर, गैस चुल्हे, साईकिल इत्यादि वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि यह प्रयास किए जाएंगे कि सरकार द्वारा शीघ्र ही कामगारों को अपने व अपने दो बच्चों की शादी हेतु दी जा रही सहायता राशि को 35,000 रूपये से बढ़ाकर 51,000 रूपये की जाएगा। इसके अतिरिक्त कामगारों के बच्चों की पढ़ाई हेतु बालिकाओं के लिए कक्षा एक से पी.एच.डी. स्तर तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली 7,000-35,000 रूपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 8,000-36,000 रूपये किया जाएगा। बालकों के लिए यह राशि 3,000-25,000 रूपये से बढ़ाकर 5,000-27,000 रूपये की जाएगी।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

7 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago