India News : जीत के बाद भारत लौटे भारतीय खिलाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। टी20 विश्व कप में जीतने के बाद टीम एक साथ भारत लौटी थी, लेकिन इस बार टीम के सदस्य अलग-अलग शहरों में उतरे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे। इन खिलाड़ियों के स्वदेश पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है।https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-ditrict-task-force-meeting/इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। 

Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:आयुष अस्पताल में फिज़ियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन

आयुष अस्पताल द्वारा आज एक दिवसीय निःशुल्क फिज़ियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

2 days ago

Chamba News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 44 लाख की धन राशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

शिक्षकों की सक्रिय भूमिका विभागीय नीतियों की सफलता का आधार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने…

2 days ago

Kangra News: गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को 1950 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित: केवल सिंह पठानिया

गगल एयरपोर्ट के तहत आने वाले प्रभावित परिवारों को अब तक लगभग 1950 करोड़ रुपये…

2 days ago

Mandi News:-राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

संख्याः 242/2026 शिमला 22 फरवरी, 2026 राज्यपाल ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के समापन…

2 days ago