भारत-चीन के बीच गलवान घाटी पर जारी तनाव अब सिर्फ सरहद का मुद्दा नहीं रहा. गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने जो धोखे शेयर किए उसका हिसाब अब शेयर इट से होगा. गलवान घाटी पर कब्जे के लिए चीन ने सरहद पर मुस्तैद भारतीय सैनिकों की हलचल को कैमरे पर जूम कर-कर के देखा. अब उस ज़ूम का कैमरा ही भारत में बंद हो जाएगा.
ना अब धोखा शेयर होगा. ना दुश्मन की नापाक निगाहें ज़ूम होंगी और ना ही गुस्ताखी भरी कोई टॉक होगी. कैम स्कैनर में भी चीन की धोखेबाजी का कोई रिकार्ड अब सेव नहीं हो पाएगा. क्योंकि मसला अब गलवान घाटी या भारत-चीन बार्ड़र या बॉर्डर पर तैनात सैनिकों तक ही नहीं रह गया है, बल्कि भारत-चीन के बीच लड़ाई अब आर्थिक मोर्चे तक जा पहुंची है. और इस लड़ाई की शुरूआत हुई है टिकटॉक, शेयर इट और कैम स्कैनर जैसे 59 चीनी एप्स पर भारत में पांबदी लगा कर.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…