भारत की आजादी का अमृत महोत्सव

2022 भारत की आजादी का अमृत महोत्सव है। आज से 75 वर्ष पूर्व हमारा देश स्वतंत्र हुआ। भारत को स्वतंत्र करवाने  के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि स्वरुप संपूर्ण भारत में इस वर्ष अनेकों  सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

इसी श्रृंखला में योगगुरु स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से योग से संबंधित पांच संगठनों यथा  पतंजलि एवं भारत स्वाभिमान परिवार, गीता परिवार,  हार्टफुलनेस, क्रीड़ा भारती और भारतीय योगासन खेल संघ के द्वारा संपूर्ण विष्व को योग की ओर प्रेरित करने के लिए योग के विशिष्ट बिंदु सूर्य- नमस्कार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का संकल्प लिया गया। इस संकल्प में भारत सरकार के शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग भी सहयोग करेंगे ऐसा भारत सरकार का निर्णय हुआ है।

पतंजलि एवं योगासन खेल संघ के माध्यम से संपूर्ण देश में  अपने संगठन तंत्र के द्वारा संकल्प पूर्ति के लिए प्रत्येक प्रांत को लक्ष्य निर्धारित किए गए। हिमाचल प्रदेश को 1,25,00,000 सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य मिला।

1 जनवरी 2022 से ही प्रदेश में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ राज्य प्रभारी  एवं हिमाचल योगासन खेल संघ के संरक्षक लक्ष्मी दत्त शर्मा भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति से पिछले लगभग दो दषको  से जुड़े हैं और इस अभियान के कर्मठ योद्धा हैं। इस  संकल्प पूर्ति के लिए भी उन्होंने निर्देश देकर  कार्य आरंभ किया। लक्ष्मी दत जी ने बताया कि पतंजलि योग समिति और हिमाचल योगासन खेल संघ ने 30 जनवरी, 2022 तक हिमाचल प्रदेश में 310 संस्थाओं  एवं 4500 व्यक्तिगत पंजीकरण किये। इस कार्यक्रम में दोनों संगठनों के 250 वालंटियरांे ने पंजीकरण के लिए संपर्क, प्रशिक्षण एवं प्रेरणा का सुचारू रूप से कार्य किया।

हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि 1 जनवरी 2022 से 20 फरवरी 2022 तक 51 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 75 करोड सूर्य नमस्कार पूर्ण किए जाने थे किंतु भारत का उत्साह देखने योग्य है और 29 जनवरी 2022 को ही 75 करोड़ 52 लाख 54 हजार 6 सूर्य नमस्कार पूर्ण हुए और गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड से पहले ही गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड ने उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

स्वामी जी महाराज की प्रेरणा से अब हम 20 फरवरी तक 1 करोड से अधिक सूर्य नमस्कार करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

7 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

10 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

13 hours ago