Categories: India

India Coronavirus News: देश में कोरोना के मामले 87 लाख के पार, लगातार घट रहे एक्टिव केस

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 44 हजार 878 मामले सामने आए हैं और 547 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 87 लाख 28 हजार 795 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या एक लाख 28 हजार 668 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय  के अनुसार देश में चार लाख 84 हजार 547 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में इसमें 4,747 मामलों की कमी आई है।

कोरोना से अब तक 81 लाख 15 हजार 580 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 हजार 979 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृत्यु दर 1.47 फीसद हो गई है। रिकवरी रेट 92.97 फीसद हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)  के अनुसार गुरुवार को 11 लाख 39 हजार 230 सैंपल टेस्ट हुए। कुल अब तक 12 करोड़ 31 लाख ज्यादा सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली हुई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले हुए थे। 

दिल्ली में जानलेवा साबित होने लगा कोरोना

दिल्ली में कोरोना बेहद जानलेवा साबित होने लगा है। यहां गुरुवार को कोरोना के 7053 नए मामले आए। वहीं 6462 मरीज ठीक हुए। चिंता का विषय यह है कि 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार अपनी रिपोर्ट में एक दिन में सौ से अधिक मरीजों की मौत की पुष्टि की है।

महाराष्ट्र में सुधर रहे हालात

धीरे-धीरे ही सही कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में हालात सुधरते दिख रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 4,496 नए मामले सामने आए। वहीं 7,809 को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इससे कुल संक्रमितों की संख्या जहां 17,36,329 हो गई, वहीं स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 16,05,064 हो गया है। इस दौरान 122 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 45,682 हो गया है। राज्य में फिलहाल 85,583 सक्रिय मामले हैं।

केरल में पांच हजार से अधिक मामले

केरल में गुरुवार को 5,537 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,08,838 हो गई है। वहीं 6,119 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 4,28,529 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि फिलहाल 77,818 मामले सक्रिय हैं। इस दौरान 25 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 1,796 हो गई है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago