दिल्ली से आज हिमाचल पहुंचेंगी निगम की 14 बसें, प्रदेशवासियों को लाने के लिए एचआरटीसी ने भेजी गाडि़यां

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर लौटने लगी हैं। गुरुवार को भी दिल्ली से कई बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची है। पथ परिवहन निगम ने दिल्ली से हिमाचल आने वाली बसों की संख्या बढ़ाई है। शुक्रवार को 14 बसें यात्रियों को लेकर हिमाचल आएंगी। प्रदेश से यात्रियों को लाने के लिए एक दिन पहले बसें रवाना हो रही है। गुरुवार को भी दिल्ली के लिए बसें भेजी गई है, जो शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचेंगी। प्रदेश के 10 डिपो से 14 बसें रवाना की गई हैं, इसमें पालमपुर से दो, पठानकोट से एक, बैजनाथ से दो, धर्मशाला से एक, हमीरपुर से दो, देहरा से एक, ऊना से एक, बिलासपुर से एक, मंडी से दो और सरकघाट से एक बस रवाना  की गई है। यह बसें शुक्रवार को दिल्ली से सवारियों के अनुसार चलेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की डिमांड के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बसों का संचालन किया जा रहा है।

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश से इंटर स्टेट रूटों पर कम बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान बसों में ज्यादा भीड़-भड़ाका न हो और यात्रियों को बसों में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना  न करना पडे़, इसके लिए निगम द्वारा स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। निगम प्रबंधन द्वारा स्पेशल बसों का संचालन 11 नवंबर से आरंभ कर दिया गया है, जिन्हें यात्रियों की डिमांड पर चलाया जा रहा है। दिल्ली से प्रदेश आने वाली बसें वाया चंडीगढ़ होकर आ रही हैं, ताकि अन्य रूटों को भी कवर किया जा सके। निगम प्रबंधन द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में डिमांड के आधार पर बसें भेजी जा रही हैं, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को घरों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

23 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago