Categories: भारत

लद्दाख में पैंगॉन्ग लेक के जिन फिंगर्स इलाकों को लेकर भारत और चीन के बीच चल रहा विवाद .

लद्दाख में पैंगॉन्ग लेक के जिन फिंगर्स इलाकों को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है, वहां एक खुली हुई मैदानी सतह पर चीन ने एक बहुत ही बड़ा सा मैंडेरिन प्रतीक (mandarin symbol) और चीन का मानचित्र बनाया है. यह प्रतीक ‘फिंगर 4’ और ‘फिंगर 5’ के बीच बना है.

लद्दाख में पैंगॉन्ग लेक के जिन फिंगर्स इलाकों को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है, वहां एक खुली हुई मैदानी सतह पर चीन ने एक बहुत ही बड़ा सा मैंडेरिन प्रतीक (mandarin symbol) और चीन का मानचित्र बनाया है. यह प्रतीक ‘फिंगर 4’ और ‘फिंगर 5’ के बीच बना है. इसकी लंबाई लगभग 81 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर के आसपास है. यह निशान इतना बड़ा है कि इसे सैटेलाइल इमेज में आसानी से देखा जा सकता है. अभी इसी हफ्ते तिब्बत में मौजूद चीनी सेना के ओवरऑल कमांडर वांग हाईजांग की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो भारत-चीन सीमा से लगे बिल्कुल सरहद पर जहां ‘चीन’ लिखा हुआ है, उसे पेंट करते हुए नजर आए थे.

इस इलाके में ‘फिंगर्स’ उन नुकीले चट्टानों वाले इलाकों को कहा जाता है, जो काफी ऊंचाई पर स्थित पैंगॉन्ग लेक से लगते हुए फैले हुए हैं. भारत का मानना है कि उसका फिंगर 1 से फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करने का अधिकार है. वहीं चीन मानता है कि वो फिंगर 8 से फिंगर 4 तक पेट्रोलिंग कर सकता है. वर्तमान में फिंगर 4 दोनों देशों के बीच स्टैंडिंग पॉइंट यानी सीमा बना हुआ है. यहीं पर मई महीने में दोनों देशों के जवानों के बीच झड़पें हुई थीं, जिसमें चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर कील और तार लगे हुए रॉड और छड़ों से हमला किया था. इसी फिंगर 4 इलाके में काफी बड़ी संख्या में चीनी सेना मौजूद है, जो भारतीय सेना को फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करने से रोकती है. 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago