भारत और चीन के बीच जारी तनाव के मसले पर हर देश की नज़र बनी हुई है. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस तनाव को लेकर चिट्ठी लिखी. फ्रांस ने गलवान घाटी में हुई झड़प में भारत के शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी और इस मुश्किल वक्त में भारत के साथ रहने की बात की.
फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस ने लिखा कि 20 जवानों को गंवाना एक बड़ा झटका है, ना सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए. इस मुश्किल वक्त में हम फ्रांस की सेना की ओर से अपना समर्थन आपको देते हैं. इसके अलावा उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जल्द भारत में मुलाकात की बात कही, जिसमें मौजूदा चर्चाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा.आपको बता दें कि चीन से जारी विवाद में फ्रांस भारत का एक अहम साथी बनकर आया है. क्योंकि कोरोना संकट की वजह से जिन राफेल लड़ाकू विमान की डिलीवरी पर ब्रेक लग गया था, अब फ्रांस ने उन्हें जल्द से जल्द डिलीवर करने को कहा.
इतना ही नहीं पहली किस्त में चार राफेल विमान भारत को दिए जाने थे, लेकिन ताज़ा हालात को देखते हुए अब पहली किस्त में 6 राफेल विमान भारत को मिलेंगे, जो कि जुलाई के अंत तक भारत पहुंच जाएंगे. पिछले साल फ्रांस में जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन्हें रिसीव किया था, जिसके बाद से ही भारतीय वायुसेना के पायलट इन विमानों को कमांड करने की ट्रेनिंग ले रहे थे.
अब 22 जुलाई तक भारत को 6 लड़ाकू विमान मिल जाएंगे, जो आधुनिक तकनीक से लैस होंगे. इन विमानों को अंबाला एयरबेस के पास तैनात किया जाएगा, ताकि उत्तरी फ्रंट पर जरूरत पड़ने पर तुरंत इनका इस्तेमाल किया जा सके. मौजूदा दौर में लद्दाख बॉर्डर पर चीन के साथ जिस तरह के हालात हैं उस हिसाब से भारत को राफेल मिलना काफी फायदेमंद हो सकता है.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…