मुंबई में आते ही तूफान पड़ा कमजोर, बड़ा खतरा टला लेकिन बारिश जारी .

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया. मुंबई में निसर्ग तूफान अलीबाग के तट से टकराया. हालांकि तूफान का मुंबई के लिए खतरा लगभग खत्म हो चुका है. वहीं मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी. साथ ही हवाएं 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से नहीं चलेंगी.

महाराष्ट्र में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए. तूफान के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई. महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं. मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है. वही मुंबई एयरपोर्ट पर भी शाम सात बजे तक आवाजाही को रोक दिया गया है.

चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गईं. इसमें मुंबई में 8 टीमें, रायगढ़ में 5 टीमें, पालघर में 2 टीमें, थाने में 2 टीमें, रत्नागिरी में 2 टीमें और सिंधूदुर्ग में 1 टीम की तैनाती है. वहीं, कुछ टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया था. बता दें कि दो हफ्ते में देश को दूसरे समुद्री तूफान का सामना करना पड़ रहा है. पहले अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाई थी

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया. जिसके बाद मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई. तूफान के टकराने से पहले मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड के आने की आशंका भी जताई. मौसम विभाग ने बुधवार रात 9:48 बजे मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी दी

Share
Published by

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

3 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

3 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

5 days ago