HP High Court : संपत्ति का अधिकार मौलिक नहीं, सांविधानिक, हिमाचल हाईकोर्ट ने दी महत्वपूर्ण व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण के मामले में महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने निर्णय सुनाया है कि संपत्ति का अधिकार भले ही मौलिक अधिकार नहीं है, फिर भी इसे संविधान में विशेष स्थान दिया गया है। भूमि अधिग्रहण के समय यह एक सांविधानिक अधिकार है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। सरकार भूमि अधिग्रहण करने के बाद मुआवजा देने से यह कहकर मना नहीं कर सकती है कि मुआवजे के लिए देरी से आवेदन किया गया है।  न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने सरकार की अपील को खारिज करते हुए यह निर्णय सुनाया।

High Court  की खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा कि राज्य सरकार मुआवजा अदा करने के मामले में मनमाना तरीका नहीं अपना सकती। सिरमौर निवासी कल्याण सिंह और अन्य को मुआवजे का हकदार ठहराते हुए अदालत ने कहा कि सरकार ने शिलाई-नया गट्टा मंडवाच सड़क का मुआवजा देते समय मनमाना तरीका अपनाया है। जिन लोगों को अदालत ने हकदार ठहराया था, केवल उन्हें ही मुआवजा दिया गया है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-on-december-8-congress/ बाकी के हकदारों को सरकार ने मुआवजा देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि उन्होंने मुआवजे के लिए देरी से आवेदन किया है। खंडपीठ ने कहा कि सरकार का यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 31 अधिकार का सरासर उल्लंघन है। 

मामले के अनुसार 60 साल पहले याचिकाकर्ताओं की जमीन का सड़क बनाने के लिए अधिग्रहण किया गया था। वर्षों बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने उन्हें मुआवजा नहीं दिया। आखिरकार उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि 60 वर्षों का अरसा बीत जाने के बाद उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं को मुआवजे का हकदार ठहराया था। एकलपीठ के निर्णय को राज्य सरकार ने खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी। खंडपीठ ने सरकार की अपील को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी।   

Recent Posts

Hamirpur News: होली उत्सव में दिख रही हमीरपुर की लोक संस्कृति की शानदार झलक

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियों…

22 hours ago

मध्य पूर्व में तनाव चरम पर: इज़राइल ने तेहरान और बेरूत में एक साथ की एयरस्ट्राइक

मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने पुष्टि की…

22 hours ago

Hamirpur News: 5 मार्च को मनवीं में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आयुष अधिकारी डा. राजेश कालिया ने बताया विभाग की ओर से 5 मार्च को आयुर्वेदिक…

23 hours ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट, स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस के तहत वित्तीय पैकेज प्रदान करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…

24 hours ago

Shimla News:वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बनेगी नीति

वन भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बनेगी नीतिएक…

1 day ago

Shimla News:चिड़गांव में घर और अनाज जला, जंगलों में आग से भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश के रोहडू और निथथर इलाकों में आग लगने की गंभीर घटनाएँ सामने आई…

2 days ago