Himachal Election : एक दिन पहले ड्यूटी संभालेंगे मतगणना अधिकारी, तीन चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद मतगणना से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना कें द्रों में एक दिन पहले अधिकारी ड्यूटी संभालेंगे। एक मतगणना केंद्र में सुविधा के अनुसार 10 से 14 तक मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना केंद्रों में उपलब्ध स्थान के आधार पर मतगणना के लिए टेबल की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। एक मतगणना टेबल में एक सुपरवाइजर और एक सहायक की ड्यूटी लगाई जाएगी। 

चुनाव विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वोटर ज्यादा हुए तो मतगणना केंद्र में ज्यादा संख्या में अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस बार मतगणना केंद्रों में 10 से 14 टेबल मतगणना के लिए लगाई जाएंगी। https://www.tatkalsamachar.com/hp-high-court-property-right-original/ जिलों के चुनाव अधिकारी तय करेंगे कि प्रत्येक ंमतगणना केंद्र में कितनी मतगणना टेबल लगेंगी। अगर मतगणना केंद्र में खुला स्थान है तो अधिकतम 14 टेबल मतगणना के लिए लगाई जा सकेंगी। इससे यह सुविधा रहेगी कि मतगणना के काम कम से कम समय में पूरा हो सकेगा। अगर मतगणना कें द्र में स्थान की कमी है तो न्यूनतम 10 मेज मतगणना के लिए लगानी होंगी। 

इसके अलावा मतगणना शुरू होने से पहले चुनाव अधिकारी मतगणना करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करेंगे। इस दौरान इनको बताया जाएगा कि मतगणना से पहले किन बातों का ध्यान रखना है और मतगणना के बाद  सूचना किन अधिकारियों तक पहुंचाई जानी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी के अनुसार मतगणना केंद्रों में मतगणना टेबल की संख्या  स्थान के हिसाब से तय होगी। चुनाव अधिकारी तय करेंगे कि मतगणना के लिए 10 से 14 तक कितनी टेबल लगाई जाएंगी।  मतगणना से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago