माननीय विधायक की अध्यक्षता में बिलासपुर जिला के डियारा सेक्टर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फैले दस्त रोग की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई

 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर के कार्यालय  में माननीय विधायक सदर  श्री सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में बिलासपुर  जिला के डियारा सेक्टर तथा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फैले दस्त रोग की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई गई जिसमें जल शक्ति विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से अधीषाशी अभियंता श्री अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परविन्दर सिंह, सहायक अभियन्ता सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। माननीय विधायक महोदय ने इस दस्त रोग के आउटब्रेक के ताजा हालात की समीक्षा की तथा उन्होंने इसके होने के कारण के बारे में दोनों विभागों से जानकारी प्राप्त की। दोनों विभागों द्वारा इसके कारणों को जानने के लिए पानी के सैंपल परीक्षण करवाए गये तथा ये पानी के परीक्षणअलग-अलग  लेबोरेटरी  द्वारा करवाए गए हैं। दोनों विभाग के अधिकारियों ने बताया ये पानी के सैंपल परीक्षण के लिए पानी के स्त्रोतों, पानी के भंडारण टैंक व लोगों के घरों से नल के पानी के लिए गए थे। सैंपल परीक्षण की रिपोर्ट में पानी की रिपोर्ट सही पाई गई यानि अलग-अलग लेबोरेटरी से परीक्षण कराने के बावजूद भी पानी पीने योग्य पाया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब दस्त रोग के मरीजों की संख्या कम हो रही है और काफी हद तक कम हो गई है और आज दस्त रोग का कोई भी रोगी जिला अस्पताल में या अन्य जगह पर दाखिल नहीं है। अतः हालात अब नियंत्रण में है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तीन टीमें डियारा सेक्टर में तथा 2 टीमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रतिदिन लोगों के घर -घर में जाकर लोगों को क्लोरीन की गोलियां बांट रहे हैं, तथा दस्त रोग से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं । इसके लिए प्रचार सामग्री भी बांटी जा रही है और दस्त रोग से पीड़ित व्यक्तियों को उनके घर पर ही उन्हें दवाई दी जा रही है जिससे सभी लोग ठीक हो रहे हैं ।ताजा जानकारी के मुताबिक हालात अब नियंत्रण में है। विधायक महोदय ने  इन दो विभागों जल शक्ति एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को यह दिशा निर्देश दिए हैं कि वे दस्त रोग के फैलने के कारणों की अभी और जांच करें ताकि इस रोग के फैलने के कारण का पता लगाया जा सके तथा समय रहते उसको ठीक किया जा सके सुधार किया जा सके तथा भविष्य में ऐसी घटना फिर ना हो इसके लिए उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि  इसकी जांच गहराई तक करें तथा निवारण भी करें
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago