नाहन :हिमाचल के पहले पोस्ट कोविड केयर सेंटर का नाहन में किया गया शुभारंभ, शुरुआत में 30 बेड की होगी सुविधा

जिला सिरमौर के नाहन में हिमाचल के पहले पोस्ट कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने किया।
नाहन स्थित एसएफडीए हॉल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करने के उपरान्त डॉ परुथी बताया कि जिला प्रशासन ने आयुष विभाग और डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर 30 बेड के पोस्ट कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की है जिसमें से 20 बेड जिला परिषद भवन के एसएफडीए हॉल में व 10 बेड की सुविधा डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में होगी।
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना मरीज की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके शरीर के कई अंग सही प्रकार से कार्य नहीं कर पाते हैं। इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा जिन्हें इलाज की आवश्यकता होगी और मरीज जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर को आयुष विभाग व रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल कमेटी द्वारा रेफर किए गए मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा। रेफर किए गए व्यक्ति के पास आरटी पीसीआर व रैट की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मरीज के पास छाती की एक्सरे रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट अवश्य होनी चाहिए और  ऐसे मरीज, जिन्हे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, उन्हें इस पोस्ट कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।
डॉ परुथी ने बताया कि पोस्ट कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने से पहले व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उसे 1 सप्ताह तक पोस्ट कोविड-19 सेंटर में रखा जाएगा जहां पर मरीज को दिनचर्या में योग प्राणायाम, प्रोनींग व मेडिटेशन सिखाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी मरीजों के दैनिक आधार पर पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, तापमान, ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।
केंद्र में भर्ती लोगों को भोजन व फल उपलब्ध करवाने के साथ दिन में दो बार उचित परामर्श दिया जायेगा। मरीजों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोगों को एक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें होम आइसोलेशन की पुस्तिका, दो एन95 मास्क, सेनिटाइजर व ड्राइंग किट शामिल है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव, डॉ नरेश चौहान, डॉ मंजू शर्मा, डॉ प्रमोद पारेख, डॉ शरद, डॉ जयदीप, डॉ रेनू, डॉ ममता जैन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

1 hour ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

1 hour ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

2 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago