Himachal :  प्रतिभा और सुक्खू दिल्ली रवाना, खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे दोनों

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये दोनों अलग-अलग दिल्ली गए हैं। सोमवार को दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और चुनाव के बाद का फीडबैक देंगे। 

बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह पार्टी के केंद्रीय नेताओं खासकर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात करेंगी। सुक्खू भी कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास में विधानसभा चुनाव होने तक ठहरी हुई थीं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका दिल्ली लौटी हैं।

छराबड़ा में रहते हुए प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से अपने आवास में मुलाकात का समय नहीं दिया था। https://www.tatkalsamachar.com/kangra-himachal-pradesh/ चुनाव के  बाद प्रतिभा सिंह पहली बार दिल्ली रवाना हुई हैं। इससे पहले प्रतिभा सिंह से हॉली लॉज में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुलाकात करके चुनाव के बाद का फीडबैक दे चुके हैं। इन नेताओं से मिले फीडबैक से भी केंद्रीय नेताओं को अवगत कराया जाना है। 

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago