Chief Minister Jai Ram Thakur called on the Union Minister of Petroleum and Natural Gas Dharmendra Pradhan in New Delhi today.
राज्य में कोविड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य को इस महामारी से लड़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के लिए 1000 डी-टाइप आॅक्सीजन सिलेंडर स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 500 सिलेंडर प्रदेश को चुके हैं, जबकि 500 शीघ्र पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में स्थापित करने के लिए आधा टन क्षमता वाले 10 क्रायोजेनिक आॅक्सीजन टैंक और कारपोरेट सामाजिक दायित्व निधि के अन्तर्गत प्रदेश को 300 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर मिलेंगे, जिससे प्रदेश की आॅक्सीजन क्षमता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो शीघ्र ही बी-टाइप आॅक्सीजन सिलेंडर खरीदने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के लिए 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्टेट आॅफ आर्ट माॅडर्न अस्पताल स्वीकृति करने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से 200 करोड़ रुपये के निवेश से 200 के.एल. क्षमता का इथेनाॅल संयंत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया है। इथेनाॅल संयंत्र द्वारा अनाज से इथेनाॅल बनाया जाता है, जिसे पेट्रोल और डीजल में मिश्रित करने से प्रदेश में वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण में कमी आएगी, इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…