हिमाचल प्रदेश :कल से फ्लाइट भरेगी उड़ान .

केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए राज्य के एयरपोर्ट भी पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल 4 फ्लाइट्स का शैड्यूल जारी किया गया है। इनमें कांगड़ा से दिल्ली के लिए दो और कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए एक फ्लाइट होगी। इसके अलावा दिल्ली से भुंतर के लिए एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। कांगड़ा से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और स्पाइस जेट व भुंतर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया का 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा।  
डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि उड़ानों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा के मानक निर्धारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के माध्यम से आने वाले नागरिकों को भी इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटाइन में भेजा जाएगा। उनका मेडिकल चेकअप तथा काेविड-19 के तहत सैंपल भी लिए जाएंगे ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं शिमला एयरपोर्ट से जून के पहले सप्ताह में फ्लाइट शुरू होंगी।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago