प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के अररिया जा रही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। यह ट्रेन जब बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन के रुकने पर मजदूर अपनी-अपनी बोगियों से निकलकर भागने लगे। काफी देर तक मजदूर खौफजदा रहे और मामला साफ न हो जाने तक ट्रेन से बाहर ही रहे। बताया जा रहा है कि ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग में आग लगी थी जिसके चलते धुआं निकल रहा था।
इसके बाद प्रवासी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जल्द ही ट्रेन को रोककर आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ट्रेन को अररिया के लिए रवाना कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मजदूर तो जल्दी में खिड़की से ही कूद गए। बता दें कि यह ट्रेन बिहार की राजधानी पटना से अररिया जा रही थी कि बीच रास्ते में ही इसमें आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…