हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री और भारद्वाज ने मुफ्त वैक्सीन की घोषणा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समय सीमा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

शिमला : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब कल्याण योजना को दीपावली तक चलाने और प्रदेश को निःशुल्क वैक्सीन देने का निर्णय एक बड़ा कदम है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि जहां अन्य प्रदेशों को भी इस निर्णय से लाभ होगा वहीं हिमाचल प्रदेश का सीधा सीधा 500 करोड़ की बचत होगी जो कि वैक्सीन खरीदने ले लिए खर्च करने होते।

भारद्वाज ने कहा कि इतना ही नहीं, भविष्य में जो भी वैक्सीन का कार्यक्रम बनेगा, उसमें भी प्रदेश का खर्च होने से बचेगा।

उन्होंने कहा कि 32 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने दो बड़े ऐलान किए। पहला कि सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75% हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।

दूसरा कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल अपनी नीति स्पष्ट की वरन टूलकिट गैंग पर भी निशाना साधा जो कि वैक्सीन कार्यक्रम को हतोत्साहित करने के लिए षडयंत्र रचते रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का मुफ्त वैक्सीन की घोषणा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समय सीमा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का मुफ्त वैक्सीन की घोषणा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समय सीमा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 21 जून से सभी राज्यों को 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए मुफ्त वैक्सीन की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह देश के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने आगामी दिनों में टीकाकरण की आपूर्ति में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही गत वर्ष देश कोरोना महामारी की पहली लहर से निपटने में सफल रहा और उम्मीद जताई कि देश जल्द ही इस महामारी की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक बाहर निकलेगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि निजी अस्पतालों द्वारा 25 प्रतिशत वैक्सीन प्रत्यक्ष रूप से निर्धारित मूल्य पर खरीदने के निर्णय को जारी रखने से निजी अस्पतालों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समयावधि को इस वर्ष नवम्बर तक बढ़ाने के निर्णय के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महामारी के समय में हर महीने निश्चित मात्रा में मुफ्त राशन प्रदान करके देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

20 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

20 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

24 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago