[metadata element = “date”]
हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नाहन की श्यामा शर्मा (70) का निधन हो गया। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आपातकाल के दौरान श्यामा शर्मा जेल में भी रही हैं।
सिरमौर में भाजपा को विशेष पहचान दिलाने और संगठन के लिए उन्होंने बड़े कार्य किए। पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी। देहरादून के डीएवी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली थी। राजनीतिज्ञ के साथ-साथ वह एक कुशल अधिवक्ता भी रही हैं।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…