Himachal News : पी एम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में 180 स्कूलों का चयन

पी एम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में  180 स्कूलों का चयन ——केन्द्रीय शिक्षा राज्य मन्त्री श्री जयंत चौधरी  ने  संसद में लोक सभा सदस्य डॉक्टर राजीव भरद्वाज को बताया की पी एम श्री योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में  56 प्राथमिक , 5 सैकण्डरी स्कूल ,और 119 सीनियर सैकण्डरी स्कूलों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया की पी एम श्री योजना के अन्तर्गत  केन्द्र सरकार , राज्य सरकारों और केन्द्र शाशित राज्यों द्वारा संचालित  14500  स्कूलों  की  ढांचागत सुविधाओं को सुदृड़ करने का प्राबधान किया गया है। उन्होंने बताया की इन स्कूलों को नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 के अन्तर्गत मॉडल स्कूल स्थापित करने का प्राबधान किया गया है जोकि बच्चों  को  खुशनुमा माहौल में  उच्च क्वालिटी शिक्षा प्रदान करेंगे। 

श्री जयंत चौधरी ने  संसद में लोक सभा सदस्य डॉक्टर राजीव भरद्वाज को बताया की   पी एम श्री योजना के अन्तर्गत कुल 27,360 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे जिसमे से केन्द्र सरकार 18,128 करोड़ और राज्य सरकारें 9,232 करोड़ रूपये की हिस्सेदारी की अदायगी करेंगी।

उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत स्मार्ट क्लास  रूम , डिजिटल लाइब्रेरी और आई सी टी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है तथा बच्चों को  पाठ्यक्रम  चयन करती बार बेहतर विकल्प प्रदान किये गए हैं । https://tatkalsamachar.com/mandi-news-chheschu-state/उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत शिक्षा को मातृ भाषा में प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि छात्रों और शिक्षकों में बीच भाषा के अबरोधों को खतम किया जा सके ।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago