Himachal News : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) द्वारा 23 मई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस-वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड के इंजीनियर-इन-चीफ स्वर्गीय विमल नेगी के निधन के मामले की जांच माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को सौंपे जाने के निर्णय को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और सरकार आरम्भ से ही इस पूरे मामले में पारदर्शिता, निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत रही है।


उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं पीड़ित परिवार से संपर्क किया और उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल पदों से हटाने के निर्देश दिए और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इसके पश्चात परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज करने और अधिकारियों को निलंबित करने जैसी सभी मांगों को भी सरकार ने प्राथमिकता से स्वीकार किया।


नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच पहले दिन से ही स्पष्ट रही है। सरकार ने सच्चाई को सामने लाने और परिवार को न्याय दिलाने के हर सम्भव प्रयास किए हैं। इस मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को निष्पक्ष जांच का कार्य सौंपा गया था। https://tatkalsamachar.com/tourism-projects/ अब जब उच्च न्यायालय ने इस जांच को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है, सरकार इस निर्णय का सम्मान करती है और जांच में पूरा सहयोग देगी।


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो। सरकार की यह सोच

रही है कि इस प्रकार के मामलों में संवेदना के साथ-साथ त्वरित न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विमल नेगी के परिवार को यदि यह प्रतीत होता है कि किसी पहलू की जांच छूट गई है, तो निश्चित तौर से सीबीआई इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago