Chief Minister urged for release of pending funds for tourism projects Met Union Tourism Minister
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट कर हिमाचल प्रदेश लम्बित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और मंत्रालय से धनराशि की स्वीकृति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार युवा साहसिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने औहर परियोजा को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस क्षेत्र को जल क्रीड़ा गंतव्य बनाने की योजना है। उन्होंने देहरा और पौंग डैम से जुड़ी परियोजनाओं को भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत भेेजी गई परियोजनाओं को स्वीकृति देने और एसएएससीआई (राज्य के लिए पूंजी निवेश की विशेष योजना) के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं को भी मंजूरी देने की मांग की, जिससे राज्य में प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का विकास किया जा सके। श्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभाग सिंह, सचिव पर्यटन दिवेश कुमार, https://tatkalsamachar.com/digital-web-media/ मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…
युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…