हिमाचल में भी मिशन रिपीट में सफल रहेगी भाजपाः जय राम ठाकुर

चार राज्यों के चुनावों परिणामों में पार्टी की विशाल जीत पर केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर केन्द्रीय नेतृत्व विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच में से चार राज्यों में यह विशाल जीत केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जनमत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की जनता ने इन राज्यों की सरकारों और केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति अपनी पूर्ण आस्था जताई है। उन्होंने कहा कि इससे विभाजनकारी तत्वों को एक बार पुनः यह सन्देश गया है कि देश की जनता एक मजबूत और सक्षम नेतृत्व चाहती है और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वयं को सुरक्षित महसूस करती है।


जय राम ठाकुर ने कहा कि इन राज्यों के चुनावों परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में भी मिशन रिपीट में सफल रहेगी क्योंकि देश के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी से निराश हो चुकी है और पांच राज्यों के आम चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकार दिया है।


इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायकों के साथ शिमला के चक्कर स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल मंे खुशियां मनाई।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News: 43 लड़कियों ने लगवाया कैंसर रोधी टीका, जिला में 1414 पहुंचा आंकड़ा

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान…

20 hours ago

Hamirpur News: तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम…

20 hours ago

Shimla News:सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में…

21 hours ago

Hamirpur News: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक…

2 days ago

Hamirpur News: बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साहविधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में…

3 days ago

Kangra News: हीटवेव एवं वनाग्नि से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: उपायुक्त

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हाॅल में हीटवेव,…

4 days ago