CM inaugurates smart bus stop
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा के समीप कैनेडी चौक पर स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण किया। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत बने इस बस स्टॉप पर 40 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मार्ट बस स्टॉप वर्षा शालिका, पुलिस पोस्ट, मोबाइल चार्जिंग, आरओ पेयजल और 30 लोगों के लिए बैठने की सुविधा सहित लगभग 100 व्यक्तियों केे खड़े होने की क्षमता से सुसज्जित है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बस स्टॉप का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में शुरू किया गया था और सात महीनों के रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…