Himachal Lok Sabha Election result : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. ताजा रुझानों में सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार भारी बढ़त बनाए हुए हैं.

लाहौल स्पीती से कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने लहराया जीत का परचम

लाहौल स्पीती से कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने लहराया जीत का परचम
लाहौल स्पीती में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मारी. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी डॉ राम लाल मारकंडा को 1960 वोटों के अंतर से हराया. लाहौल स्पीती से बीजेपी प्रत्याशी रवि ठाकुर को महज 3049 वोट मिले.

सुजानपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. उतरा चढ़ाव से भरे इस काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह ने सुजापुर उपचुनाव में जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राजिंदर राणा को 2 हजार 440 वोट के अंतर से हरा कर जीत का परचम लहराया.

पीएम मोदी के चेहरे लड़ा गया लोकसभा चुनाव- कंगना रनौत

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है. ताजा रुझान के मुताबिक, कंगना रनौत, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह 71 हजार 978 वोट से आगे हैं. इस मौके पर कंगना रनौत ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ गया है. उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की साक उनकी गारंटी और जनता में उनके प्रति गहरा विश्वास का नतीजा है कि बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है.

अनुराग ठाकुर के समर्थकों ने बीजेपी ऑफिस के बाहर मनाया जश्न

हमीरपुर लोकसभा सीट हार जीत को लेकर बहुत हद तक स्थिति स्पष्ट हो गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतपाल रायजादा से 1 लाख 77 हजार 377 वोट से आगे चल रहे है. वहीं अब हमीरपुर में बीजेपी कार्यलय पर अनुराग ठाकुर की संभावित जीत को लेकर जश्न शुरू हो गया है. इस दौरान अनुराग ठाकुर के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

उपचुनाव में 4 सीट पर कांग्रेस और दो पर बीजेपी की बढ़त

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में काउंटिंग अपने अंतिम दौर में है. सभी 6 विधासनसभा सीटों पर हार जीत को लेकर स्थिति कमोबेश स्पष्ट हो गई है. ताजा रुझानों के मुताबिक, धर्मशाला में 10 में से 8 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा और बड़सर में 12 में 11 राउंड की काउंटिंग के बाद इंद्र दत्त लखनपाल ने बढ़त बनाए हुए हैं. इसी तहर लाहौल स्पीती, सुजानपुर, गगरेट और कुटलैहड़ सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है. 

लाहौल स्पीती उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय?

हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग अपने अंतिम चरण में हैं. लाहौल स्पीती विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा जीत के करीब हैं, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम लाल मारकंडा से 1786 वोटों से आगे हैं. 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago