[metadata element = “date”]
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियत्रंण रेखा (LAC) पर जारी तनाव के बीच चीन की हाईब्रिड वॉरफेयर (Hybrid Warfare) की तैयारी को लेकर अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ अपनी इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है. अखबार की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की निगरानी के साथ ही चीन के निशाने पर अब 6000 आर्थिक अपराधी हैं. चीन आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले और यहां तक की छोटी चोरियां करने वाले चोरों की भी जासूसी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक अगस्ता वेस्टलैंड रिश्वत मामले के आरोपियों अंगूठी या मोबाइल चुराने वाले किशोर अपराधी भी चीन की निगरानी में हैं.
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित बुधवार की रिपोर्ट में बताया गया कि चीन की सेना और खुफिया एजेंसी से जुड़ी कंपनी झेन्हुआ डेटा इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी कंपनी लिमिटेड ने ओवरसीज की इंडिविजुअल डेटाबेस (OKIDB) तैयार की है. चीन की निगरानी लिस्ट में चेन स्नेचर, मोबाइल चुराने वाले, आंतकी, ड्रग्स पेडलर, सोने-चांदी, मादक पदार्थों और जानवरों की तस्करी करने वाले अपराधी तक शामिल हैं.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…