[metadata element = “date”]
मुंबई में कंगना रनौत (Himachal Pradesh) का दफ्तर तोड़ने पर हिमाचल में चौतरफा शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार की निंदा की जा रही है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का शिमला आवास (Shimla House) भी चर्चाओं में आ गया है. प्रियंका के यहां घर बनाने को लेकर सवाल उठने लग गए हैं और सोशल मीडिया पर तो इसे भी तोड़ने की मांग होने लगी है.
हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बीएमसी की ओर से कंगना रणौत के दफ्तर तोड़ने की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना के लिए जरूरत पड़ी तो शिवसेना के खिलाफ आंदोलन करेंगे. जैसे कंगना का दफ्तर तोड़ा गया, वैसे ही शिमला में प्रियंका वाड्रा के घर को तोड़ने की योजना तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि हिमाचल की सभी भाजपा महिला वर्कर कंगना के साथ खड़ी हैं. महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया ने भी कंगना के दफ्तर को तोड़ने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी महिलाएं कंगना के साथ खड़ी हैं. बाल ठाकरे के पुत्र ने एक बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया है.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…