रातभर मूसलाधार बारिश से दिल्ली हुई जाम, दरिया बनीं सड़कें….

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम के करवट लेने के बाद रातभर मूसलाधार बारिश हुई है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन दिल्ली की सड़कें दरिया बन गई हैं. कई जगह पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को लंबे जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है.

कई जगहों पर बारिश के बाद जलजमाव हुआ है. जलजमाव के बाद कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है. आईटीओ पर लंबा जाम लग गया. दूर-दूर तक गाड़ियों की कतारें नजर आईं.

वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. अगले कुछ घंटों में दौरान दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और करनाल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. बता दें कि इन इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है.

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश इतनी मूसलाधार हुई कि बिजिबिलिटी बेहद कम हो गई. बारिश से जगह-जगह जलजमाव भी हो गया. दिल्ली में बदले मौसम के साथ धीरे-धीरे सड़कों पर पानी भर रहा है. बारिश ऐसे ही जारी रही तो दिल्ली वालों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा.

दिल्ली में भारी बारिश के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जलभराव हो गया. भारत के मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में अगस्त में अब तक सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है जो 10 वर्षों में सबसे कम है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अगस्त के पहले 12 दिन में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

शहर में 2018 में इसी अवधि में 56 मिमी, 2017 में 64 मिमी और 2016 में 41 मिमी बारिश हुई थी. इसी अवधि में 2015 में 110.6 मिमी बारिश हुई थी जबकि 2014 में 120.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. इस साल जुलाई में, दिल्ली में 236.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य 210.6 मिमी से 12 प्रतिशत अधिक थी.

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago