स्वास्थ्य मंत्री ने आईजीएमसी के कोविड-19 वार्ड का औचक निरीक्षण कर प्रबंधों का लिया जायजा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला के ई-ब्लाॅक में स्थापित कोविड-19 वार्ड का औचक निरीक्षण कर संक्रमित मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सकों से बातचीत कर कोविड-19 वार्ड में मरीजों की देखभाल, भोजन तथा स्वच्छता व्यवस्था की भी जानकारी ली।

आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया और चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज ने स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ब्लाॅक की हर मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए वीडियो काॅलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने परिजनों से बातचीत कर सकें।

डाॅ. सैजल ने आईजीएमसी के स्टाफ से बातचीत के दौरान कहा कि अस्पताल में आ रही किसी भी समस्या का तुरन्त प्रभाव से निवारण किया जाएगा। उन्होंने यहां निर्मित होने वाले 40 व 17 बिस्तरों वाले मैक शिफ्ट अस्पताल के स्थल का भी निरीक्षण किया तथा कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने बाद में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें अस्पताल की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर निवारण पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आ रही किसी भी समस्या के बारे में जल्द से जल्द उन्हें अवगत करवाएं ताकि तुरन्त प्रभाव से उसका समाधान किया जा सके।

संयुक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन रवीन्द्र शर्मा, नोडल अधिकारी डाॅ. राहुल गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago