Hamirpur : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में हमीरपुर देश भर में तीसरे और प्रदेश में प्रथम स्थान  पर

 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे जिला हमीरपुर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की थ्री-स्टार रैंकिंग में इस जिले को पूरे देश में तीसरे स्थान पर और प्रदेश में पहले स्थान पर आंका गया है। सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान देश भर के जिलों के लिए यह रैंकिंग जारी की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ इनके उपयोग के अतिरिक्त ठोस एवं तरल कचरे का सही प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में नवंबर 2021 में जिला हमीरपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण के अंतर्गत सभी पंचायतों का मूल्यांकन किया गया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-kuldeep-guleria/उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत किए गए व्यापक सर्वेक्षण के दौरान संबंधित सेवाओं का मूल्यांकन, लोगों से सीधी बातचीत और लोगों की फीडबैक सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया। इस व्यापक सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर पूरे देश में तीसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जिला की पूरी टीम और समस्त जिलावासी बधाई के पात्र हैं। उपायुक्त ने बताया कि ओडीएफ-प्लस में भी जिला हमीरपुर बेहतर कार्य कर रहा है।
वीडियो कांफें्रसिंग के दौरान उपायुक्त के अलावा एडीसी जितेंद्र सांजटा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago