Hamirpur : सुजानपुर की पंचायतोंं में आज से शुरू हुआ जनसंवाद

 महिला एवं बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे-पोषण, अनीमिया प्रबंधन, माहवारी प्रबंधन, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, वित्तीय प्रबंधन और बाल वृद्धि एवं निगरानी इत्यादि के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा इसे एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए सुजानपुर खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंवाद एवं मंथन कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हो गए।
 पहले दिन ग्राम पंचायत बनाल, डूहक और रंगड़ में पंचायत स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘वो दिन’ एवं ‘सशक्त महिला योजना’ के अंतर्गत स्थापित महिला सशक्त केंद्रों के माध्यम से आयोजित इन जनसंवाद कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष विभाग, https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-officers-took-oath/ ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, उद्योग विभाग और जल शक्ति विभाग की विभिन्न महिला परियोजनाओं की जानकारी एक ही मंच के माध्यम से प्रदान की गई।
    इनके अलावा वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों ने वित्तीय प्रबंधन एवं सूक्ष्म वित्त पोषण और पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं के विधिक अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि लैंगिक समानता एक बुनियादी मानव अधिकार है। इसके बिना विकसित एवं आदर्श समाज और मजबूत राष्ट्र की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। जनसंवाद कार्यक्रमों में बेटियों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए उपयुक्त परिवेश की स्थापना के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई तथा जनभावना की अभिव्यक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

4 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

5 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

5 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

6 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago