Hamirpur : हमीरपुर में मनाया जाएगा पूर्ण राज्यत्व दिवस, मुख्यमंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ बैठक में की आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा

हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस #Himachal Statehood Day, समारोह 25 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पााठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज #National Flag, फहराने के साथ ही इस समारोह का शुभारंभ करेंगे तथा भव्य परेड की सलामी #Parade Salute, लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और अन्य टुकडिय़ां मार्चपास्ट करेंगी। जिला प्रशासन ने इस राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बुधवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


   उपायुक्त ने कहा कि समारोह में भव्य परेड के अलावा विभिन्न विभागों की झांकियां, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम #Cultural activities, भी मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को झांकियों की तैयारियां जल्द पूरी करने तथा इनकी थीम से संबंधित सूचनाएं दो दिन के भीतर जिला प्रशासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 23 से 26 जनवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान भी है। इसलिए भारी बारिश की स्थिति में इस समारोह के कार्यक्रम टाउन हॉल में करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टाउन हॉल में भी सभी प्रबंध करें।


  उपायुक्त ने कहा कि इस बार हमीरपुर को पूर्ण राज्यत्व दिवस के आयोजन का गौरव #Pride, प्राप्त हुआ है और इस समारोह की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मैदान की मरम्मत, सफाई, मार्किंग, मंच निर्माण, बिजली, पानी और अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-officers-took-oath/ उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों से कहा कि समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उच्च स्तर की होनी चाहिए। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।


  इस अवसर पर एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने परेड एवं मार्च पास्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान एडीसी जितेंद्र सांजटा, सभी उपमंडलों के एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago