Officers took oath, will not discriminate between son and daughter
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार से शुरू हुए साप्ताहिक अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने यहां हमीर भवन में जिला के अधिकारियों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को सफल बनाने में हरसंभव योगदान देने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने, https://www.tatkalsamachar.com/bjp-congress-government/ अपने ब्लॉक में लिंगानुपात को समान करने, हर बेटी को गर्भधारण से जन्म तक सुरक्षित रखने और समाज में बेटियों के सही पालन-पोषण एवं समानता का अधिकार दिलाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया। इससे पहले उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…