Hamirpur News : घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं बीएलओ: अमरजीत सिंह

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने तथा इनके नवीनीकरण के लिए 20 अगस्त से 8 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


 इस अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं तथा मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दुरुस्त करने के लिए प्रारूप-8 भर रहे हैं। एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे युवाओं और किन्हीं कारणों से छूटे अन्य लोगों के नाम दर्ज करने के लिए प्रारूप-6 और प्रारूप-8 भरे जा रहे हैं। ये अधिकारी अगले वर्ष की पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे भावी मतदाताओं की पहचान करके उनकी सूची भी तैयार कर रहे हैं।


अमरजीत सिंह ने बताया कि किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं, मृतकों और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने के लिए प्रारूप-7 के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-vikramaditya-singh/ अगर किसी दिव्यांग मतदाता की पहचान मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं है, तो उसकी जानकारी बूथ लेवल अधिकारी प्रपत्र-8 पर एकत्रित कर रहे हैं https://youtu.be/N3PpdqvePVw?si=qOb5mxwMtC3PRXlc तथा मतदान केंद्र भवन की फोटो व अन्य जानकारी अपलोड कर रहे हैं। मतदाता सूचियों में मतदाताओं की धुंधली या खराब फोटो की जगह रंगीन फोटो भी अपलोड की जा रही है।


 जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे मतदाताओं के सत्यापन के दौरान बूथ लेवल अधिकारी को अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार की जा सकें तथा इनमें सभी पात्र लोगों के नाम शामिल किए जा सकें।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

9 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

9 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

9 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

13 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

16 hours ago