Bharat

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसमें पशु चिकित्सालय टौणी देवी के पशु चिकित्सकों ने गांव के पशुपालकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
 इस अवसर पर डॉ. विश्वदीप राठौर ने बताया कि पशुओं को होने वाले खुरपका और मुंहपका रोग (एफएमडी) से बचाव हेतु टीकाकरण का सातवां दौर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे अपने गौवंशीय और भैंसवंशीय पशुओं को नजदीकी पशु चिकित्सालय में टीके अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि पशुओं को वर्ष में दो बार 6 माह के अंतराल पर टीके जरूर लगवाने चाहिए। इसके साथ ही पशुओं की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और किसी रोग की चपेट में आने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पहला टीकाकरण पशु के तीन या चार माह की उम्र में करवाना चाहिए। अगर कोई पशु खुरपका या मुंहपका रोग की चपेट में आता है तो उसे अन्य पशुओं से अलग रखा जाए।
 डॉ. विश्वदीप राठौर ने बताया कि यह रोग प्रभावित पशुओं के सीधे संपर्क में आने से, गंदे पानी या बर्तन तथा दूषित चारे के प्रयोग से फैलता है। शुरुआत में पशु को तेज बुखार, आलसीपन, अत्यधिक लार का चलना, मुंह और पैर पर फ़फोलों का होना इस रोग के मुख्य लक्षण होते हैं। इससे बचाव के लिए पशुओं को 6 माह में टीका जरूर लगवाएं। टीकाकरण से लगभग 15 दिन पहले पशु की डी-वार्मिंग करें और उसका पंजीकरण करें। पशु को साफ रखें और वैक्सीनेशन के दिन उसे थकाए नहीं।
डॉ. विश्वदीप राठौर ने पशुओं की खुराक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बारीं के पूर्व प्रधान रविंद्र ठाकुर ने पशु चिकित्सकों और सभी ग्रामीणों का  धन्यवाद किया। इस दौरान विभाग के एएचए यशवंत सिंह, फार्मासिस्ट सुभाष रिंकू, स्थानीय निवासी मस्त राम, राकेश चंद, प्रकाश चंद, सुभाष चंद, बलबीर सिंह, प्रकाश चंद, देश राज, राकेश कुमार, रमेश चंद, सुरेश कुमार, महिला मंडल की प्रधान मनोरमा देवी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

11 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago