Hamirpur News :अपने परिसरों से करें ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शुरुआत: अमरजीत सिंह

 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष भी 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान जिला हमीरपुर में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को यहां डीआरडीए के हॉल में ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस पखवाड़े के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की।
 उन्होंने बताया कि इस वर्ष उक्त पखवाड़े के लिए ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ का विषय दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कार में ही स्वच्छता होनी चाहिए। तभी यह अभियान सही मायनों में सफल साबित होगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय परिसरों से स्वच्छता ही सेवा की शुरुआत करके आम लोगों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करें।
 उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर सफाई अभियान के साथ-साथ आम लोगों को जागरुक करने के लिए अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अभियान के प्रथम चरण में स्वच्छता में आम लोगों की भागीदारी पर फोकस किया जाएगा। 15 सितंबर को सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा होगी, जिसका मुख्य मुद्दा संपूर्ण स्वच्छता ही रहेगा। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के शैल्फ भी मंजूर किए जाएंगे।
 दूसरा चरण संपूर्ण स्वच्छता के लिए समर्पित रहेगा। इस दौरान कूड़े के हॉट स्पॉट्स चिह्नित करके इन्हें साफ किया जाएगा। जलस्रोतों की भी सफाई की जाएगी। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-hiv-testing/ उपायुक्त ने ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, शहरी विकास, युवा सेवाएं एवं खेल, जल शक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे इस सफाई अभियान में पंचायत जनप्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, अन्य सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
 उपायुक्त ने बताया कि तीसरे चरण में सफाई कर्मचारियों और सफाई मित्रों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा। https://youtu.be/KhsW8Aq4l6o?si=kNdG4Oy6OuFG6vQM पखवाड़े के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले विभागों, संस्थाआंे और आम लोगों को 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर पुरस्कृत किया जाएगा। उपायुक्त ने इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
 बैठक में एडीएम राहुल चौहान और डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने पखवाड़े के लिए प्रस्तावित गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

17 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

18 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

18 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

19 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago