Bilaspur News : बिलासपुर में राजभाषा पखवाड़ा 2024 का आयोजन, उपायुक्त बिलासपुर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के  विजेताओं को किया पुरुस्कृत

 भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला बिलासपुर द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अवसर पर कला केंद्र हॉल में जिला स्तरीय अन्तर विद्यालयीय राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में 15 विद्यालयों के विद्यार्थियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त  बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने शिरकत किया।

उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर वर्ष 2023—24 के दौरान  हिंदी भाषा  में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए  के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी हेमंत नेगी को अधिकारी श्रेणी में पुरुस्कृत किया गया। जबकि जिला कल्याण विभाग में कार्यरत सोम दत्त शर्मा और मत्स्य विभाग के केवल कृष्ण को कर्मचारी वर्ग में पुरुस्कृत किया गया । इसके अलावा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला सांख्यिकी विभाग को पुरुस्कृत किया गया।  विभाग की ओर से डीएसओ सुशील कुमार  पुरुस्कार प्राप्त किया।

जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिताओं की पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वर्षभर भाषा और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए प्रयासरत है। 

इस अवसर पर ‘हिन्दी का वर्तमान और भविष्य’  विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा  वैष्णवी नड्डा प्रथम स्थान प्राप्त किया,  ग्लोरी पब्लिक स्कूल की चारु प्रिया ने दूसरा स्थान और  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की अंबिका  ने तीसरे स्थान प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता  में हिम सर्वोदय  माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के मृदुल शर्मा ने प्रथम स्थान, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर की  लता कुमारी ने द्वितीय स्थान और  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर की उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बहुविकल्पीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली की रितिका ने प्रथम, मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के आयुश राणा ने द्वितीय और राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर की वंशिका की  तृतीय स्थान पर रही। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-hiv-testing/ प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतिगिताओं के लिए किया गया है। https://youtu.be/KhsW8Aq4l6o?si=kNdG4Oy6OuFG6vQM आयोजन में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अरुण डोगरा, साहित्यकार रविंद्र शर्मा, सहायक प्रवक्ता डॉ हेमा ने निभाई।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें सुखराम आजाद, रविंद्र भट्टा, कर्मवीर कंडेरा, शिवपाल गर्ग, सुमन चड्डा, हुसैन अली, सुशील पुंडीर शिला सिंह, अमरनाथ धीमान, प्रकाश शर्मा,  देवेंद्र ठाकुर और प्रीति ने कविताओं का वाचन किया।

इस अवसर पर  विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago